सितम्बर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 68 करोड़ के पार
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 2.55 फीसदी वृद्धि हुई।
इसके साथ ही भारत में मोबाइल और बुनियादी फोन कनेक्शन का कुल आंकड़ा 72.328 करोड़ तक पहुंच गया। और टेलीफोन घनत्व 60.99 फीसदी हो गया।
सितम्बर में मोबाइल फोन ग्राहकों में हुई वृद्धि में सबसे अधिक 36 फीसदी योगदान भारत संचार निगम लिमिटेड ने किया।
इसके बाद टाटा टेलीसर्विसेज (22 लाख) और यूनीनॉर (22 लाख) का योगदान रहा।
भारती एयरटेल (20 लाख) और रिलायंस कम्युनिकेशंस (20 लाख) ने कुल 40 लाख ग्राहक जोड़े।
ब्रॉडबैंड के ग्राहकों में सितम्बर में 2.08 फीसदी की वृद्धि हुई और उनकी कुल संख्या 1.029 करोड़ पहुंच गयी।
इस माह हालांकि तार वाले बुनियादी फोन की संख्या में गिरावट जारी रही और यह 3.577 करोड़ से घटकर 3.557 करोड़ पर आ गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications