नेता प्रतिपक्ष ने किया मेघवाल की पुस्तक का विमोचन
बीकानेर संसदीय क्षेत्र से सांसद मेघवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा हुआ है। इस अवधि में उनके द्वारा किए गए कार्यो और उपलब्धियों पर 'जनसेवा में अर्जुन राम मेघवाल' शीर्षक से पुस्तक प्रकाशित की गई है।
सुषमा स्वराज ने मेघवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए उपस्थित अन्य सांसदों से भी अपने कार्यकालों का ब्योरा अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के समक्ष रखने की बात कही। पुस्तक को 26 शीर्षकों में विभाजित किया गया है। जिसमें परिचय, लोकसभा में उठाए गए प्रमुख मुद्दे, लोकसभा टीवी को दिए साक्षात्कार, आगामी प्राथमिकताएं, सांसद निधि कोष से क्षेत्र में कराए गए विकास का ब्योरा आदि संकलित की गईं हैं। इसके अतिरिक्त सांसद के रूप में पार्टी संगठन के लिए किए गए कार्यो एवं विदेश यात्रा का भी उल्लेख किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications