पूर्वोत्तर भारत में विशिष्ट पहचान संख्या शुरू

अधिकारियों के अनुसार त्रिपुरा पूवरेत्तर में पहला और भारत में आठवां ऐसा राज्य है जहां 'आधार' की शुरुआत की गई है।

राज्य के ग्रामीण, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री जितेंद्र चौधरी ने दक्षिणी त्रिपुरा के सबरूम में एक कार्यक्रम के दौरान 'आधार' की औपचारिक शुरुआत की।

त्रिपुरा ग्रामीण विकास विभाग के आयुक्त कुमार आलोक ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में अगले सात मार्च तक सभी का नामांकन हो जाएगा। उसके बाद लोगों को यूआईडीएआई से सीधे अनन्य पहचान संख्या मिल जाएगी।"

उन्होंने बताया, "अनन्य पहचान संख्या मिलने के बाद सरकारी कार्यक्रमों में तेजी और गुणवत्ता में सुधार आएगा। इससे सरकारी सुविधाओं को प्राप्त करने में लोगों के उत्पीड़न में कमी आएगी।"

आलोक ने कहा, "पूर्वोत्तर में दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को इससे सरकारी सुविधाओं और सेवाओं का लाभ मिल पाएगा। जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक हालात में सुधार आएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+