वैश्विक सकारात्मक संकेतों के चलते सेंसेक्स 143 अंक उछला (राउंडअप)
इससे पहले बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 188.66 अंक बढ़कर 20,038.66 पर खुला। सेंसेक्स ने गुरुवार को 20,084.25 और 19,917.77 अंक के दायरे में कारोबार किया।
सेंसेक्स में कुल 17 शेयरों में तेजी रही। सर्वाधिक बढ़ने वाले शेयरों में रहे रिलायंस कम्युनिकेशन (3.32 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ( फीसदी), विप्रो (2.57 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.50 फीसदी) और हिंडाल्को (2.25 फीसदी)।
सेंसेक्स में शेष 13 शेयरो में गिरावट देखी गई। सर्वाधिक गिरने वाले शेयरों में रहे हीरो होंडा (7.27 फीसदी), एनटीपीसी (1.77 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.45 फीसदी), भारती एयरटेल (1.42 फीसदी) और जयप्रकाश एसोसिएट्स (1.06 फीसदी)।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 62.15 अंक ऊपर 6023.90 पर खुला। निफ्टी में 6029.50 अंक और 5980.60 अंक के दायरे में कारोबार हुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तुलनात्मक रूप से प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स से अधिक बढ़त देखी गई। मिडकैप 85.09 अंक ऊपर 8068.69 पर बंद हुआ। स्मॉल कैप 112.62 अंक ऊपर 10,163.48 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में 11 में बढ़त का रुख देखा गया। पिछले दिनों घोटाले की खबरों से प्रभावित रियल्टी में सर्वाधिक तेजी (2.23 फीसदी) देखी गई। धातु (1.48 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.47 फीसदी), तेल एवं गैस (1.47 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.35 फीसदी) में एक फीसदी से अधिक की तेजी रही। वाहन सेक्टर में 0.30 फीसदी और उपभोक्ता वस्तु में 0.26 फीसदी की गिरावट रही।
बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1882 शेयरों में तेजी और 1033 में गिरावट देखी गई जबकि 134 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications