शिमला में तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
शिमला में मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 5.1 डिग्री की कमी आई जो कि बुधवार को 8.2 डिग्री सेल्सियस था।"
उन्होंने तापमान में अचानक गिरावट के लिए पश्चिमोत्तर की सर्द और शुष्क हवाओं को जिम्मेदार बताया।
लहौल एवं स्पीति जिले के मुख्यालय केलांग राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा और यहां तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि बुधवार रात में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे था।
किन्नौर जिले के कलपा में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो बुधवार को 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
कांगड़ा जिले के धर्मशाला में अधिकतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कुल्लू जिले के भूंतार में तापमान 1.5 डिग्री रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications