जल्द ही नई पार्टी गठित करेंगे जगनमोहन
आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता वाई. एस. राजशेखर रेड्डी के बेटे जगनमोहन नई पार्टी के गठन के लिए अपने समर्थकों से विचार-विमर्श कर रहे हैं।
जगनमोहन के प्रवक्ता के तौर पर काम कर रहे अम्बाती रामबाबू ने उनके आवास के बाहर पत्रकारों से कहा, "वह जल्द ही एक नई पार्टी का गठन करेंगे लेकिन यह नहीं कह सकता कि ऐसा कब होगा।"
रामबाबू ने कहा कि नेता घोषणा करने से पहले समर्थकों के साथ प्रस्तावित पार्टी का नाम, एजेंडा और अन्य चीजें तय कर रहे हैं।
नवनियुक्त मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड़्डी के खिलाफ कुछ मंत्रियों और विधायकों के बगावती स्वर उभरने के बाद नई पार्टी के गठन की यह कवायद गुरुवार से शुरू हुई।
रामबाबू ने कहा कि जगनमोहन की सरकार गिराने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा,"हमारा लक्ष्य अगला चुनाव और नई पार्टी को एक बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications