पोलियो के मामलों में कमी : आजाद
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित स्वास्थ्य सम्मेलन में आजाद ने कहा कि द्विसंयोजक खुराक से पोलियो के टाइप 1 और टाइप 3 वायरस को पूरी तरह से नष्ट किया जा सकेगा।
आजाद ने कहा, "हम टाइप 2 तरह के पोलियो के वायरस को समाप्त करने में सक्षम थे, लेकिन टाइप 1 और टाइप 3 प्रकार के रोगी को पोलियो की खुराक देने पर अलग तरह के वायरस सक्रिय हो जाते थे जिससे सारा प्रयास बेकार हो जाता था।"
उन्होंने कहा, "पोलियो की नई खुराक की शुरूआत राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने इसी वर्ष एक जनवरी को की थी और 10 महीनों में पोलियो के मामलों की संख्या पिछले साल 800 से गिरकर 39 तक पहुंच गई। यह सम्भवत: पोलियो का पूरी तरह उन्मूलन कर सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications