शिव सेना के 5 विधायक सालभर के लिए निलम्बित

इतना ही नहीं, नागपुर और मुम्बई में राज्य विधानसभा भवनों के परिसरों में संजय राठौर, शरद पाटील, रवींद्र वेकर, अभिजीत अदसुल और आशीष जायसवाल के प्रवेश पर अगले शीतकालीन सत्र तक रोक लगा दी गई है। ये विधायक पिछले दो महीनों के दौरान बेमौसमी बारिश के कारण नुकसान उठा रहे किसानों के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग कर रहे थे।

महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र यहां बुधवार से शुरू हुआ। संसदीय मामलों के मंत्री हर्षवर्धन पाटील ने संवाददाताओं को बताया कि इन विधायकों द्वारा भविष्य में भी ऐसा आचरण किया जा सकता था इसी को देखते हुए उनके निलम्बन का निर्णय लिया गया।

विधानसभा में लगातार दो दिन बुधवार और गुरुवार को शोरगुल का माहौल रहने पर यह निर्णय लिया गया। ये विधायक विधानसभाध्यक्ष के आसन तक पहुंच गए थे। उन्होंने विधानसभाध्यक्ष के दंड को छीन लिया था और उसे हवा में लहराया था।

उन पर संविधान का अपमान करने और विधासभा के दस्तावेज और फाइलें फेंकने का भी आरोप है।

विधायकों के निलम्बन का प्रस्ताव पाटील ने पेश किया था, जिसे सदन ने ध्वनि मत से स्वीकृति दे दी।

निलम्बन के आदेश के बाद गहमागहमी का माहौल बनने पर सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

राठौर को बुधवार को पूरे शीतकालीन सत्र में निलम्बित रहने का आदेश सुनाया गया था लेकिन बाद में उनकी सजा बढ़ाते हुए निलम्बन की अवधि एक साल कर दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+