टाटा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस
टाटा ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में व्यापारिक घरानों के लिए लॉबिंग करने वाली नीरा राडिया के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के टेप के अनाधिकृत तरीके से प्रकाशित किए जाने को चुनौती दी है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड और केंद्रीय जांच ब्यूरो को नोटिस जारी किए गए हैं।
न्यायालय ने बातचीत की प्रतिलिपि प्रकाशित करने वाली पत्रिका आउटलुक और ओपन मैगजींस को भी नोटिस जारी किया है।
इन सभी छह पक्षों को नोटिस का जवाब देने के लिए छह सप्ताह का समय दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 13 दिसम्बर को होगी।
टाटा की ओर से न्यायालय में वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से टेप की गई बातचीत प्रकाशित की गई है उससे उसके निजता के अधिकार का हनन हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications