जर्मनी में स्कूल में च्यूइंग गम चबाने की इजाजत
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' के अनुसार शिक्षा मंत्री वॉल्फगैंग एलेगास्त ने बताया कि वॉल्केनच्वंद स्कूल में छात्रों को च्यूइंग गम चबाने की अनुमति दी गई है। इससे बच्चों की सेहत में सुधार होता है और उनमें एकाग्रता बढ़ती हैं।
स्कूल के प्रधानाध्यापक हैंस डैस ने कहा, "च्यूइंग गम चबाने से खासकर परीक्षा के समय बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है और तनाव कम होता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications