संसद की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित (लीड-2)
लोकसभा में जहां 2010-11 के लिए अनुपूरक अनुदान (रेलवे) की मांग को पारित कर दिया गया वहीं राज्यसभा ने अनुदान मांग (सामान्य) के प्रस्ताव को वापस भेज दिया।
गुरुवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने नारेबाजी शुरू कर दी जिसके चलते अध्यक्ष मीरा कुमार ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर कुछ जरूरी विधायी कार्य निपटाए गए और इसके बाद कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
राज्यसभा में भी यही नजारा रहा और कार्यवाही पहले 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद भी हंगामा नहीं थमा जिसकी वजह से कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
मीरा कुमार ने रेल मंत्री ममता बनर्जी से 2010-11 के लिए अनुपूरक अनुदान मांग (रेलवे) विधेयक प्रस्तुत करने के लिए कहा।
विधेयकों के भारी शोर-शराबे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
वहीं राज्यसभा में भी नारेबाजी के बीच 2010-11 अनुपूरक अनुदान मांग विधेयक (सामान्य) को प्रस्तुत किया गया लेकिन राज्यसभा ने इसे वापस कर दिया। इसके बाद सदन को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications