नागा जवान ने अधिकारी, कांस्टेबल को गोली मारी
जिले के पुलिस अधीक्षक सुनील चौधरी ने बताया," 'इंडियन रिजर्व बटालियन'(आईआरबी) नागालैंड के एक जवान ने बुधवार देर रात कहासुनी के बाद अधिकारी को गोली मार दी। नागा जवान ने गोली की अवाज सुनकर आए एक अन्य सुरक्षाकर्मी को भी गोली मार दी।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि समस्या उस समय खड़ी हुई जब जवान ने बिना वजह हवा में दो चक्र गोली चलाई। आवाज सुनकर उसके अधिकारी ने गोली चलाने से मना किया।
अधिकारी ने बताया, "इसे लेकर नागा जवान और अधिकारी में कहासुनी हो गई। इसके बाद जवान ने अधिकारी पर कई चक्र गोलियां चलाईं। अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई।"
उन्होंने बताया, "राज्य पुलिस बल का एक कांस्टेबल दौड़कर भीतर आया लेकिन नागा सुरक्षाकर्मी ने उस पर भी गोलियां बरसानी शुरू कर दी। अस्पताल ले जाते वक्त कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications