अजीज के पुत्र ने लगाई पिता की जिंदगी बख्शने की गुहार
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार जियाद ने इटली में इराक के राजदूत सैयवान बरजानी से अपना अनुराध इराकी सरकार तक पहुंचाने को कहा है।
जियाद ने अपने वकील के हवाले से कहा, "मैं आपके माध्यम से सरकार से क्षमादान का अनुरोध करता हूं। लोकतंत्र को फिर से स्थापित करने के सभी प्रयासों की हम सराहना करते हैं। साथ ही उम्मीद करते हैं कि जीवन का अधिकार की रक्षा होगी।"
राजदूत बरजानी ने कहा है कि वह जियाद का संदेश सरकार तक पहुंचा देंगे। इराकी सर्वोच्च न्यायालय ने गत अक्टूबर में अजीज को मौत की सजा सुनाई थी।
उल्लेखनीय है कि अजीज सद्दाम के कार्यकाल में विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे हैं।
अदालत ने अजीज को शिया धार्मिक पार्टियों के खात्मे में भूमिका होने के लिए फांसी की सजा सुनाई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications