सेंसेक्स में बढ़त, एशियाई बाजारों में भी तेजी (लीड-1)
गुरुवार दोपहर करीब 1.40 बजे बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 138.77 अंक यानी, 0.70 फीसदी ऊपर 19,988.77 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स आज सुबह पिछले दिन के बंद स्तर 19,850 अंक से 188.66 अंक ऊपर 20,038.66 पर खुला।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी इसी समय 0.68 फीसदी ऊपर 6001.70 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.06 फीसदी और स्मॉलकैप में 1.31 फीसदी की बढ़त जारी थी।
रियल्टी, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेज बढ़ज देखी जा रही थी, जबकि वाहन कम्पनियों के शेयर बिकवाली के प्रभाव में 0.44 फीसदी गिरावट के शिकार थे।
उधर अमेरिकी शेयर बाजार में दर्ज तेजी के कारण एशिया के प्रमुख शेयर बजारों में भी तेजी जारी थी। हांगकांग का हैंगसैंग 0.72 फीसदी ऊपर 23,416.10 पर कारोबार कर रहा था, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.71 फीसदी ऊपर 2,843.61 पर कारोबार कर रहा था।
जापान का निक्के ई 1.81 फीसदी ऊपर 10,168.52 अंक पर कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications