भारत ने किया क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण (लीड-1)
रक्षा सूत्रों के मुताबिक यह परीक्षण भुवनेश्वर से 230 किलोमीटर दूर चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से किया गया। यह परीक्षण शत-प्रतिशत सफल रहा।
यह परीक्षण सीधे गोता लगाने (स्टीप डाइव) की क्षमता को आंकने के लिए किया गया था।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्मोस को भारत और रूस ने मिलकर डिजाइन किया है। यह मिसाइल 290 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है और यह 200-300 किलोग्राम भार वाले परम्परागत मुखास्त्रों को वहन करने में सक्षम है। इस मिसाइल का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मॉस्कावा नदियों के नाम पर रखा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications