नीतीश के मुख्यमंत्री बनने पर भगवान को अर्पित की उंगली

पटना, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के बनने के बाद राज्यभर में लोगों ने अपने-अपने तरीके से खुशियां मनाईं लेकिन बिहार के जहानाबाद जिले के एक व्यक्ति ने इस खुशी में अपने हाथ की एक उंगली भगवान को अर्पित की है।

जहानाबाद जिले के घोसी क्षेत्र निवासी 40 वर्षीय अनिल शर्मा ने गुरुवार को कहा कि सभी लोग अपने अराध्य को खुश करने के लिए बकरे और मुर्गे की बलि देते हैं लेकिन वह इस खुशी के मौके पर अपने शरीर का एक अंग ही दान करना चाहते थे।

उन्होंने बताया कि इससे पहले भी जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने अपनी अनामिका उंगली भगवान को अर्पित की थी। उन्होंने बताता है कि वह विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद 24 नवंबर को ही अपनी उंगली भगवान को अर्पित करना चाहते थे पर परिवार के विरोध के कारण ऐसा नहीं कर सके लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिला उन्होंने ऐसा कर दिया।

वह कहते हैं कि नीतीश कुमार के शासन काल में बिहार की स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि जब-जब नीतीश मुख्यमंत्री बनते रहेंगे तब-तब वह शरीर का कोई न कोई अंग भगवान को अर्पित करेंगे। अनिल का कहना है कि उन्हें ऐसा करने पर खुशी मिलती है।

गौरतलब है कि 15वीं विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 243 सीटों में से 206 सीटों पर विजय मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+