ढाका महोत्सव में भारतीय कथक नृत्यांगना की प्रस्तुति
यह नृत्य महोत्सव इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र, भारतीय उच्चायोग और बांग्लादेश शिल्पकला अकादमी यहां संयुक्त रूप से आयोजित 'आनंद जगया' कार्यक्रम का अंग था।
गंगानी ने 'न्यू एज' समाचार पत्र को बताया कि उन्होंने यहां दर्शकों से खचाखच भरे सभागार को देखकर बुहत अच्छा महसूस किया।
गंगानी ने कहा कि कई कलाकार ऐसे थे जिन्होंने भारत में नृत्य सीखा था, जब इस कार्यक्रम में उनसे मुलाकात हुई तो उन्हें बहुत अच्छा लगा।
महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए बांग्लादेश के सूचना मंत्री अबुल कलाम आजाद ने कहा कि यह बांग्लादेशी दर्शकों के लिए भारत के प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने का अवसर है।
आजाद ने कहा कि दोनों देश नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर की स्मृति में उनकी 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर अगले साल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सम्बंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications