'जगन' के चाचा 'विवेकानंद' को कांग्रेस ने दिया गृह मंत्रालय!

अभी मिल रही खबरों के अनुसार विवेकानंद किरण रेड्डी कैबिनेट का गृहमंत्रालय संभालेंगे। सीएम किरण रेड्डी बुधवार को अपना मंत्रिमंडल विस्तार करेंगे, उनके कैबिनेट के मंत्री बुधवार सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर शपथ लेंगें। अभी केवल 15 मंत्रियों का नाम सामने आया है जिसमें कुछ पुराने और कुछ नये चेहरे हैं। लेकिन सबसे बड़ा नाम विवेकानंद रेड्डी का ही आया है।
पढ़े : राजीव गांधी बनना चाहते थे जगनमोहन!
लिस्ट फाइनल होने के थोड़ी देर पहले विवेकानंद ने कहा था कि वह कांग्रेस में बने रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने भतीजे वाईएस जगनमोहन रेड्डी द्वारा लगाए गए उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें उन्होंने कहा था कि पार्टी उनके परिवार को बांटने की कोशिश कर रही थी।
जगन से एक संक्षिप्त मुलाकात के बाद विवेकानंद ने संवाददाताओं को बताया कि वह अंतिम सांस तक कांग्रेस में बने रह कर अपने बड़े भाई के पदचिन्हों का अनुसरण करेंगे। जगन ने सोमवार को पार्टी और संसद की अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनकी मां ने भी कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी। जगन ने सोनिया और कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वो उनके परिवार को तोड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications