ट्रेन में मृत मिला BSF का जवान
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान रेलगाड़ी में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। वह जम्मू में तैनात था और अपने घर वैशाली (बिहार) जा रहा था। पुलिस के मुताबिक जम्मू में तैनात मुकेश कुमार (40) को सोमवार देर शाम जम्मू-तवी एक्सप्रेस के अंदर सुल्तानपुर में मृत पाया गया। मुकेश की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसकी नाक पर चोट के निशान मिले हैं।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सुल्तानपुर चौकी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जी.पी.सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि कुछ यात्रियों ने मुकेश को ऊपर वाली सीट पर मृत अवस्था में पाया और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।













Click it and Unblock the Notifications