मायावती सरकार के खिलाफ भाजपा का अभियान 15 दिसंबर से

Mayawati
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार के कथित कुशासन के खिलाफ 15 दिसंबर से प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "15 दिसंबर से 15 जनवरी तक पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के कोने-कोने जाकर 'गांव चलो-गली चलो अभियान' चलाकर भ्रष्टाचार में डूबी बसपा सरकार का काला चिट्ठा खोलेंगे।"

शाही ने कहा कि अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता के सामने उत्तर प्रदेश के पिछड़ापन को सामने रखेंगे और लोगों को इस सरकार की वास्तविकता से अवगत कराएंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में तीन साल पूरे करने के बावजूद बसपा शासन में न तो बिजली की समस्या दूर हुई और न ही औद्योगिक विकास हुआ। शाही के मुताबिक इस अभियान में पार्टी के केंद्रीय नेता भी भाग लेंगे। वे जनता के बीच जाकर सरकार के भ्रष्टाचार को बेपर्दा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मंगलवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, "15 दिसंबर से 15 जनवरी तक पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के कोने-कोने जाकर 'गांव चलो-गली चलो अभियान' चलाकर भ्रष्टाचार में डूबी बसपा सरकार का काला चिट्ठा खोलेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+