ट्रक की टक्कर में हाथी की मौत, महावत घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार शाम हाथी को टक्कर मार दी जिसमें हाथी की मौत हो गई जबकि महावत गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना जिले के तिलपुरवा गांव की है, जहां वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर में हाथी की मौत हो गई। पुलिस अधिक्षक पी.पी.सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक तत्काल ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सिंह के मुताबिक बुरी तरह से घायल महावत का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications