संसद में गतिरोध बरकरार

संसद में गतिरोध बरकरार

हर दिन संसद में हंगामा हो रहा है

विपक्ष ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से टू-जी घोटाले की जांच की मांग दोहराते हुए संसद में लगातार बारहवें दिन कार्यवाही नहीं चलने दी.

सोमवार को भी विपक्ष के गतिरोध के चलते संसद के दोनों सदनों को स्थगित करना पड़ा.

इसके बाद लोकसभा में सदन के नेता प्रणब मुखर्जी ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की एक बैठक की और विपक्ष की मांग पर चर्चा की.

बैठक के बाद मुखर्जी ने पत्रकारों से कहा, "मैं दोबारा विपक्ष से अपील कर रहा हूं कि वो संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की अपनी मांग छोड़ दें. इस पर मैंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सभी पार्टियों से भी बात की है."

इस स्थिति से निपटने के लिए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने अब मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

संसद में कलमाड़ी

संसद के परिसर में आज एक चेहरा लंबे समय बाद दिखा.

राष्ट्रमंडल खेल की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी संसद में पहुँचे और मीडिया से भी रूबरू हुए.

राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े घोटाले में अपनी कोई भी भूमिका होने से उन्होंने फिर इनकार किया.

कलमाड़ी ने कहा, "मैंने कुछ नहीं किया है, मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं."

उन्होंने कहा कि वो इस पूरे मामले पर संसद में बयान देना चाहते हैं.

उन्होंने बताया कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से मिलकर इसके लिए अनुमति ले ली है.

लेकिन टू-जी घोटाले की वजह से संसद की कार्यवाही 10 नवंबर से ही नहीं चल पा रही है.

संसद का शीतकालीन सत्र 13 दिसंबर तक चलेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+