क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

नीतीश के राजतिलक को तैयार गांधी मैदान

Google Oneindia News

पटना। बिहार चुनाव में दोहरा शतक जमाने वाले नीतीश कुमार अब से थोड़ी देर बाद सीएम पद की शपथ लेंगे। उन की ताजपोशी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगी। राज्यपाल देवानंद कुंवर दोपहर ढाई बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

<strong>पढ़े : अब 'बिहारी' होना गाली नही लगता </strong>पढ़े : अब 'बिहारी' होना गाली नही लगता

नीतीश के साथ मंत्रिपरिषद के कई और सदस्यों के भी शपथ लेने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुशील कुमार मोदी का फिर से उप मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। इस नए मंत्रिपरिषद में कई नए चेहरे भी शामिल हो सकते हैं। नई सरकार में अधिक से अधिक 35 मंत्रियों को जगह मिल सकती है। सूत्रों के अनुसार इनमें जनता दल (युनाइटेड) के 20 तथा भाजपा के 15 मंत्री होने की संभावना है।

उधर, गांधी मैदान शपथ ग्रहण समारोह के लिए सजधज कर तैयार है। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है तथा बड़े स्टेज का निर्माण करवाया गया है। पटना के जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार के अनुसार सभी लोगों की सुविधा का ख्याल रख कर तैयारी की गई है। गांधी मैदान में सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। तीन घेरे में सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। इस समारोह में राजग के शरद यादव, लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राजीव प्रताप रूड़ी सहित कई दिग्गजों के मौजूद रहने की संभावना है।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X