गृहमंत्रालय का अधिकारी 6 दिनों की पुलिस हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा था कि 1994 बैच के प्रशासनिक अधिकारी रवि इंदर सिंह से पूछताछ करने के लिए उसे और समय चाहिए। सिंह को मंत्रालय में आंतरिक सुरक्षा निदेशक नियुक्त किया गया था।
विशेष न्यायाधीश संगीता ढींगड़ा सहगल ने सिंह के साथ आरोपित कोलकाता के एक व्यवसायी विनीत कुमार को भी छह दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
पुलिस ने अदालत को बताया कि उसने सिंह की टेलीफोन पर की गई 12,000 बातचीत टेप की है। सिंह छद्म नाम से लिए गए तीन मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते थे।
सिंह को भ्रष्टाचार नियंत्रण अधिनियम के तहत आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को उनके घर और कार्यालय पर छापा मारा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications