मेघालय में अपहृत अधिकारी पर संशय बरकरार

गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) ने 30 सितंबर को उनका उपहरण कर लिया था।

मंगलवार को जीएनएलए के सैन्य विंग के प्रमुख सोहन डी शीरा ने एक अंग्रेजी अखबार के माध्यम से कहा था कि पूर्वी गारो हिल्स जिला के जिला परिवहन अधिकारी आर. सिंगकॉन को सही सलामत मुक्त कर दिया जाएगा।

पुलिस (स्पेशल ब्रांच) के अतिरिक्त महानिदेशक एस. के. जैन ने आईएएनएस से कहा कि सिंगकॉन को बुधवार रात या गुरुवार को छोड़ा जा सकता है।

जीएनएलए ने 60 लाख रुपये की फिरौती राशि देने से इंकार करने के बाद अधिकारी का अपहरण किया था।

उधर जीएनएलए सैन्य प्रमुख शीरा ने कहा है कि भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण अधिकारी का अपहरण किया गया। उसने सरकारी अधिकारियों को भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होने की चेतावनी दी है और कहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों को ऐसा ही या इससे बुरा परिणाम झेलना पड़ सकता है।

जीएनएलए गारो हिल्स के पांच विद्रोही संगठनों में से एक है। यह पश्चिमी मेघालय में एक अलग स्वतंत्र राष्ट्र की मांग कर रहा है। माना जाता है कि इसका नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (इशाक-मुइवा), उल्फा और नेशनल डेमोक्रे टिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के साथ संबंध है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+