बिहार चुनाव: जश्न के दौरान गोलीबरी, लड़के की मौत
पटना, 25 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में विधानसभा चुनाव में जीते दो विधायकों के जश्न में गोलीबारी से एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात जमालपुर से जीते शैलेश कुमार तथा मुंगेर से विजयी हुए अनंत सत्यार्थी का विजय जुलूस निकला था। दोनों विजय जुलूस बरियारपुर में मिल गया।
इस दौरान दोनों विजयी प्रत्याशी एक दूसरे को बधाई देने के लिए गले मिल रहे थे कि किसी समर्थक के पिस्तौल से एक गोली चल गई। यह गोली वहां खड़े 12 वर्षीय सोनू को लग गई। घायलावस्था में सोनू को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications