आंध्र प्रदेश : इस्तीफा देंगे मुख्यमंत्री रोसैया
नई दिल्ली। लगातार आरोपों को झेल रही कांग्रेस कुछ अप्रत्याशित कदम उठा सकती है। खबर आ रही है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रोसैया अपना इस्तीफा आलाकमान को सौंप सकते हैं। वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी बुधवार को हैदराबाद पहुंचे हैं। 3 बजे के बाद कभी भी कांग्रेस विधायक दल की बैठक हो सकती है। लेकिन आसार इस बात के बन रहे हैं कि इस बैठक से पहले ही रोसैया इस्तीफा दे दें।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी के बेटे और कांग्रेस के सांसद जगन के टीवी चैनल पर हाल ही में सोनिया गांधी पर टिप्पणी के बाद से कांग्रेस जगन से नाराज है।पहले माना जा रहा था कि विधायक दल की बैठक में सोनिया गांधी पर टिप्पणी के लिए जगन की निंदा की जाएगी, लेकिन अब राज्य में नेतृत्व का मसला सबसे पहले उठने के आसार हैं।













Click it and Unblock the Notifications