जन सुनवाई में महिला ने जहर खाया
बोरदेही थाने के खजरी गांव में दबंगों की ज्यादती का शिकार बनी जनजातीय वर्ग की सुमन (परिवर्तित नाम) ने कई बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई मगर बात नहीं बनी तो वह बैतूल पहुंची जन सुनवाई में अपनी समस्या दर्ज कराने। पूर्व में भी वह यहां आ चुकी थी मगर उसे सिर्फ आश्वासन ही मिला और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।
सुमन मंगलवार को फिर जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में पहुंची और अपनी समस्या सुनाई। जब उसे कार्रवाई का आश्वासन मिला तो वह आपा खो बैठी और साथ में लेकर आए कीटनाशक को खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
अपर कलेक्टर योगेंद्र सिंह महिला के जहर खाने की बात को नकार रहे है, वहीं चिकित्सक महिला के जहर खाने की बात कह रहे है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications