इंडेन ने वितरकों से हर दिन काम करने को कहा
कम्पनी ने एक बयान में कहा कि 5 दिसंबर तक प्रतीक्षा सूची के सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति कर दी जाएगी।
कम्पनी ने यह कदम उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने के बाद उठाया है कि उन्हें कई सप्ताह से रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
इंडियन ऑयल की प्रवक्ता चित्रिता बोस ने कहा कि उपभोक्ताओं की प्रतीक्षा सूची समाप्त करने के लिए कम्पनी हर उपाय कर रही है।
उन्होंने एक बयान में कहा कि एक सप्ताह के भीतर रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि पानीपत रिफाइनरी में मरम्मत कार्य के चलते पंजाब में बोटलिंग प्लांट में गैस की आपूर्ति बाधित हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications