राष्ट्रपति ने इंडियन इस्लामिक सेंटर का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति इन दिनों यूएई के दौरे पर हैं। आईआईसी का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्था दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक सेतु का काम करेगी।

आईआईसी की आधारशिला 1982 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी।

राष्ट्रपति ने यूएई में भारतीय समुदाय को सहायता देने के लिए यूएई सरकार की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत कई संस्कृतियों का मिलन स्थल रहा है। भारत ने जहां अपनी विशिष्टता की छाप दूसरी संस्कृतियों पर छोड़ी है, वहीं दूसरी संस्कृति की खासियतों को भी अपनाया है।

उन्होंने कहा कि भारत के स्मारकों, साहित्यों, कला, प्रशासन, भाषा, आदि क्षेत्रों में अरब संस्कृति का काफी योगदान रहा है।

इससे पहले राष्ट्रपति दुबई गई थीं। वहां वह यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तू म से मुलाकात कीं।

राष्ट्रपति ने उनसे व्यापारिक, आर्थिक, निवेश और सांस्कृतिक रिश्ते को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

राष्ट्रपति दो देशों की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं। यूएई और सीरिया की इस यात्रा का मकसद आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र में भारत का इन देशों के साथ साझेदारी बढ़ाना है।

पाटील रविवार को अबू धाबी पहुंची। शुक्रवार को वह सीरिया की राजधानी दमस्कस के लिए रवाना होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+