सोनिया करेंगी रोसैया के उत्तराधिकारी का फैसला

हैदराबाद, 24 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल ने यहां बुधवार रात हुई बैठक में मुख्यमंत्री के. रोसैया के उत्तराधिकारी के चयन के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से अधिकृत किया। रोसैया ने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया।

चार केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव सोनिया द्वारा करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया।

विधायक दल के साथ बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने पत्रकारों को बताया कि वह बैठक में हुए निर्णय से सोनिया गांधी को अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा, "पार्टी अध्यक्ष का निर्णय आप लोगों तक उचित समय पर बता दिया जाएगा।"

15 मिनट तक चली बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर रोसैया की सेवाओं का लिखित प्रमाण सुरक्षित रखने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

मुखर्जी ने कहा कि बैठक में अन्य मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई। बैठक में पार्टी के करीब सभी 156 विधायक मौजूद थे।

बैठक में मुखर्जी के अलावा वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री ए.के. एंटनी, एम. वीरप्पा मोइली और गुलाम नबी आजाद भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा बैठक में रोसैया, पार्टी के राज्य प्रमुख डी. श्रीनिवास और विधान परिषद के सदस्य भी मौजूद थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+