नीतीश कुमार को विकास के लिए मिला जनादेश : उद्योग जगत
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के महासचिव अमित मित्रा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि बिहार के लोगों ने जाति और धर्म की संकीर्णता से ऊपर उठकर जमीनी स्तर पर आर्थिक विकास के लिए जनादेश दिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आज विकास को जीत मिली है और यह बिहार ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के लिए भी भविष्य का मंत्र होगा।
नीतीश कुमार की अगुआई में बिहार में जनता दल (युनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी गठबंधन ने विकास के मुद्दे पर जीत हासिल की है। गठबंधन ने 243 सीटों में से 206 पर जीत हासिल की है।
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने नीतीश कुमार को दूसरी बार जीत हासिल करने के लिए बधाई दी है।
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की अध्यक्ष स्वाति पीरामल ने कहा कि पिछले पांच सालों में नीतीश कुमार की सरकार के विकास कार्यो को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।
पीरामल ने कहा कि चैंबर को विश्वास है कि राज्य सरकार आगे भी विकास की गति को तेज बनाए रखेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications