बिहार चुनाव में राहुल गांधी असफल नहीं : कांग्रेस

कांग्रेस के महासचिव बी.के. हरिप्रसाद ने बिहार चुनाव में राहुल गांधी की सभाओं का असर न होने का आरोप लगाने वाली रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा, "राहुल गांधी की जनसभाओं से लोग आकर्षित हुए। वह राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं।"

उन्होंने कहा, "हम विनम्रतापूर्वक अपनी हार स्वीकार करते हैं।" महासचिव ने कहा कि पार्टी राज्य में लंबे समय के बाद अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ी और रैली में उमड़े लोगों को मतदाताओं में बदलने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर थी।

उधर, कांग्रेस के एक नेता ने पटना में कहा कि बिहार में राहुल गांधी असफल हुए हैं।

नाम उजागर न करने की शर्त पर पार्टी के नेता ने कहा, "हमें यह स्वीकार करना होगा कि राहुल गांधी बिहार में मतदाताओं को आकर्षित करने में नाकाम हुए।"

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों में जमकर प्रचार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर पर्याप्त विकास कार्य न करने का आरोप लगाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+