तीन मुख्यमंत्रियों के नाम रहा बुधवार का दिन

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। देश के राजनीतिक रंगमंच पर बुधवार का दिन तीन मुख्यमंत्रियों के नाम रहा।

बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल (युनाइटेड)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को अगले पांच सालों के लिए बिहार की जनता का जनादेश मिल गया। उधर उम्र का हवाला देकर आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया ने पद से त्यागपत्र दे दिया और कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए पार्टी का समर्थन मिल गया।

बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई में जदयू-भाजपा गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में से 206 पर जीत हासिल कर पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और कांग्रेस पार्टी को धूल चटा दी।

कर्नाटक में भाजपा मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार के आरोपों और पार्टी के अंदर और बाहर हो रहे विरोधों के बावजूद बुधवार को पद पर बने रहने की अनुमति मिल गई।

आंध्रप्रदेश में कांग्रेसी मुख्यमंत्री 78 वर्षीय के. रोसैया ने त्यागपत्र देकर उत्तराधिकारी के चुनाव का रास्ता साफ कर दिया।

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नीतीश को मिले जोरदार बहुमत पर कहा कि बिहार में कांग्रेस को जमीनी स्तर से शुरुआत करनी होगी। केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने भी नीतीश को मिले समर्थन के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि विकास का मुद्दा जीत गया।

कांग्रेस ने लेकिन कर्नाटक में येदियुरप्पा को पद पर बनाए रखने का फैसला लेने के लिए केंद्र में विपक्षी भाजपा की आलोचना की। येदियुरप्पा दक्षिण भारत में पहले भाजपा मुख्यमंत्री हैं।

गांधी ने कर्नाटक में भाजपा सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी और अन्य पार्टियों के नेताओं के कार्यो को देखते हुए फैसला अब जनता को लेना है।

भाजपा को जहां बिहार के चुनाव में मिली सफलता की खुशी और कर्नाटक मसले पर आलोचना का बुधवार को एक साथ सामना करना पड़ा, वहीं कांग्रेस के सामने आंध्रप्रदेश में अस्थिरता की समस्या आ गई।

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के. रोसैया के त्यागपत्र देने के बाद अगले मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हो गई है।

इस पद के लिए केंद्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी, विधानसभा अध्यक्ष एन. किरणकुमार और राज्य के मंत्री जे. गीता रेड्डी के नाम पर विचार होने की संभावना जताई जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+