पाकिस्तानी मिशन की हरकतों से अवगत है सरकार
विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने लोकसभा को बताया कि भारत ने इन देशों से अपनी चिंता जताई है।
कौर लोकसभा में पूछे गए इस सवाल का जवाब दे रही थीं कि क्या सरकार को पाकिस्तानी मिशन की दूसरे देशों में भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकवादियों को शरण देने की जानकारी है।
उन्होंने कहा कि सरकार सतर्क है और सुरक्षा एवं रणनीतिक जरूरत के सभी कदम उठा रही है।
एक अन्य सवाल के जवाब में कौर ने कहा कि भारत पाकिस्तान और अपने अन्य पड़ोसी देशों के साथ सभी मसलोंे का बातचीत से समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications