शिव सेना ने की पर्यावरण मंत्री की प्रशंसा
पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में 'जयराम, जयराम, जयराम' शीर्षक से पार्टी ने देश का पर्यावरण बनाए रखने के लिए पर्यावरण मंत्री का धन्यवाद दिया है।
संपादकीय में लिखा है, "जयराम रमेश को पर्यावरण मंत्रालय से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पर्यावरण के प्रति उनका रवैया सामाजिक, पर्यावरण और राष्ट्रीय हित में है।"
पार्टी ने नवी मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications