जयपाल और किरणकुमार मुख्यमंत्री पद की दौड़ में

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी ) की यहां बुधवार शाम होने वाली आपात बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए नेता का चयन हो सकता है।

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने इस बात से इंकार नहीं किया कि विधायक नए नेता के चयन के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि विधायक दल की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कंद्रीय मंत्री प्रणब मुखर्जी, ए.के. एंटनी, वीरप्पा मोइली और गुलाम नबी आजाद केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री के रूप में अनुभवी जयपाल रेड्डी मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे सशक्त उम्मीदवार हो सकते हैं। शहरी विकास मंत्री रेड्डी तेलंगाना से सांसद हैं।

वहीं, सूचना एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री गीता रेड्डी भी तेलंगाना से आती हैं। पार्टी अलग तेलंगाना राज्य के अभियान को कमजोर करने के लिए इस क्षेत्र के किसी नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है।

इनके अलावा मुख्यमंत्री पद के लिए विधानसभा अध्यक्ष किरणकुमार रेड्डी के नाम की भी चर्चा है। किरणकुमार रायलसीमा क्षेत्र से आते हैं और उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी का भरोसेमंद माना जाता है।

इन नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री पद के लिए रक्षा राज्य मंत्री पल्लम राजू, पूर्व राज्य मंत्री के. जना रेड्डी और पूर्व मुख्यमंत्री एम. चेन्ना रेड्डी के पुत्र एम. शशिधर रेड्डी भी छुपे रूस्तम साबित हो सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+