कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम
सेना ने बताया कि नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश नाकाम कर दी गई। सेना के सूत्रों ने बताया कि घुसपैठ की यह कोशिश कृष्णाघाटी क्षेत्र के मेंढर इलाके में हुई।
सूत्रों के अनुसार जवानों ने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की गतिविधियां देखीं। इस पर जवानों ने उन्हें ललकारा। इस दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसमें एक जवान घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद सेना ने उन पर जवाबी कार्रवाई की जिससे आतंकवादी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भाग खड़े हुए।
इस घटना के बाद नियंत्रण रेखा पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications