बिहार में विकास की जीत : शिवराज
चौहान ने नीतीश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि राजग की नीतियां विकास और जनकल्याण की है जिन्हें जनता ने पसंद कर एक बार फि र सत्ता की कमान सौंपी है वहीं ऐसे लोगों को नकार दिया है जो राजनीतिक लाभ के लिए जोड़-तोड़ पर भरोसा करते हैं और समाज को जातपात के नाम पर तोड़ना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक मुद्दे उछालकर लुभावनी बातें करने वालों को जनता ने कूड़ेदान में डाल दिया है। मुख्यमंत्री के साथ मौजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी पर अपने ही अंदाज में हमला बोला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications