डॉ. रेड्डीज ओरल पेंसिलीन निर्माण इकाई खरीदेगी
शेयर बाजार को कम्पनी से मिली सूचना के मुताबिक जीएसके टिनेसी के ब्रिस्टल स्थित अपनी ओरल पेंसिलीन निर्माण इकाई का स्वामित्व हस्तांतरित करेगी।
डॉ. रेड्डीज को अमेरिकी बाजार में ऑगमेंटीन और एमॉक्सिल ब्रांड का भी अधिकार मिलेगा। इन ब्रांडों के विदेश में कारोबार का अधिकार हालांकि जीएसके के पास ही रहेगा।
कम्पनी ने बताया कि यह सौदा अगले साल मध्य तक पूरा हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications