बिहार चुनाव : नीतीश शुक्रवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

समारोह के बारे में जानकारी देते हुए जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने यहां कहा कि नई सरकार शुक्रवार को शपथ लेगी। इसके बारे में औपचारिक घोषणा गुरुवार को की जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को अभूतपूर्व सफलता मिली है।

उधर, राजग के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि पटना में गुरुवार को विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (युनाइटेड) के विधायकों की अलग-अलग बैठक भी होगी।

सूत्रों के अनुसार जद (यु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव बुधवार की रात पटना पहुंचने वाले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+