हुगली नदी में क्षतिग्रस्त पोत की जांच
नूरपुर जिले के हुगली और रूपनारायण नदी के संगम पर बहामा के पंजीकृत मालवाहक पोत 'ग्रीन वैली' जिब्रालटर पंजीकृत पोत 'टाइगर स्प्रिंग' से मंगलवार से टकरा गया था।
'कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट' (केओपीटी) के अध्यक्ष मदन लाल मीणा ने आईएएनएस को बताया, "मुम्बई से आया दो सदस्यीय विशेषज्ञ दल 'टाइगर स्प्रिंग' की अभी जांच कर रहा है। वे पोत के क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच करेंगे और उसके मरम्मत की उपाय तलाशेंगे। इसके अलावा जर्मनी की एक विशेषज्ञ टीम भी बुलाई गई है।"
केओपीटी के समुद्री विभाग के निदेशक अरुण कुमार बागची ने कहा, "क्षतिग्रस्त पोत की जांच के बाद विशेषज्ञ दल केओपीटी अधिकारियों के साथ उसकी मरमम्त और बाहर निकालने की प्रक्रिया पर फैसला करेंगे। पोत को गुरुवार शाम तक बाहर निकाला जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications