बिहार चुनाव : 29 साल के फातमी 29 मतों से हारे
मधुबनी से भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र अशोक कुमार यादव इस विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक थे। राजद के युवा उम्मीदवार तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के बेटे फराज फातमी ने अशोक को कड़ी टक्कर दी, लेकिन वह अपनी हार को टाल नहीं सके। उन्हें मात्र 29 मतों से हार का सामना करना पड़ा। यादव को 45,791 मत मिले जबकि फातमी को 45,762 मत मिले।
इस विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम बहुलता को देखते हुए राजद ने मुस्लिम उम्मीदवार फातमी को टिकट दिया था, लेकिन उसका जातीय आंकड़ा सफल नहीं हो सका। गत विधानसभा चुनाव में अशोक ने कांग्रेस उम्मीदवार महबूब अहमद खान को 3,000 मतों से पराजित किया था। कांग्रेस ने भी इस बार यहां से मुस्लिम उम्मीदवार मोहम्मद मोहसीन को मैदान में उतारा था। उन्हें 5679 मत मिले।
उल्लेखनीय है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गुलाम सरवर इस विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications