बिहार चुनाव : झामुमो का खाता खुला
झामुमो की केंद्रीय समिति के सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने आईएएनएस से कहा कि झामुमो के उम्मीदरवार सुमित सिंह को चकई विधानसभा क्षेत्र में विजय हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में झारखण्ड के बिहार से अलग होने के बाद झामुमो ने बिहार में पहली बार चुनाव लड़ा है। पार्टी ने बिहार में कुल 68 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे।
भट्टाचार्य ने कहा कि इस जीत के बाद पार्टी बिहार में खुद को और मजबूत करेगी।
गौरतलब है कि झामुमो भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर झारखण्ड में शासन कर रहा है।
उधर बुधवार को बिहार में सत्ताधारी जनता दल युनाइटेड-भारतीय जनता पार्टी गठबंधन को 83 फीसदी सीटों पर विजय मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications