बिहार चुनाव : परिणामों से बिहारी नौजवान उत्साहित

पटना/नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। देश के विभिन्न शहरों में काम कर रहे बिहार के नौजवानों ने बिहार विधानसभा चुनाव में जनता दल (युनाइटेड)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की जीत को विकास के मुद्दे की जीत बताते हुए उत्साह प्रकट किया है।

गुडगांव में पटना से आए सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवर नीरज सिंह ने कहा, "मैं उत्साहित हूं, हालांकि मैं अभी बिहार में नहीं हूं, मैं इस परिणाम की अहमियत समझ सकता हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अगले पांच साल में बिहार बीमारू राज्य होने के कलंक को धो डालेगा और अपने ऐतिहासिक गौरव को दोबारा प्राप्त करेगा। यह मृतप्राय व्यक्ति के दोबारा उठ खड़े होने जैसा है और हम हमेशा ऐसा होते हुए देखना चाहते थे।"

कठिहार के निवासी विनय प्रसाद मंडल ने कहा, "हमारे लिए यह एक सकारात्मक संकेत है। हमें उम्मीद है कि सरकार विकास को मुख्य एंजेडे पर रखते हुए चीजों को बेहतर बनाएगी।"

हरियाणा में काम कर रहे मंडल ने कहा कि यदि उन्हें प्रदेश में रोजगार मिलेगा तो उन्हें लौटने में खुशी होगी। उन्होंने कहा, "हमने शिक्षा और रोजगार के लिए अपना घर छोड़ा है लेकिन अब यह हमारे प्रदेश के लिए नई शुरुआत है।"

दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक कर रहीं मधुबनी कीं श्वेता झा ने कहा, "अंतत: हम यह देख रहे हैं, मुझे लगता है कि यह ऐतिहासिक है कि जो प्रदेश जाति विभाजन के लिए जाना जाता है वहां केवल विकास के मुद्दे पर मतदान हुआ।"

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस चुनाव में 54.85 महिलाओं ने मतदान किया जो कि पुरुष मतदाओं के 50.70 प्रतिशत ज्यादा है। छह चरणों में हुए मतदान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मतदान किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+