पाब्ना में सुचित्रा सेन पर फिल्म महोत्सव
ढाका, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश के पाब्ना शहर में मशहूर भारतीय अभिनेत्री सुचित्रा सेन पर आधारित फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में एक दिन केवल महिला दर्शकों के लिए फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
महोत्सव की आयोजन समिति के सदस्य सचिव राम दुलाल भौमिक कहते हैं कि महोत्सव में एक दिन केवल महिला दर्शकों के लिए फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी।
उत्तरी बांग्लादेश में स्थित पाब्ना में सेन के सम्मान में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उनका जन्म पाब्ना में हुआ था और अब वह कोलकाता में रहती हैं।
महोत्सव में उनकी फिल्म 'पाथ-ए-होलो देरी', 'इंद्राणी', 'बिपाशा', 'कोमल-लोता', 'शुरजो तोरुन', 'देवदास', 'राजलक्खी-श्रीकांत' और 'अलो-आमार-अलो' का प्रदर्शन होगा।
सुचित्रा सेन स्मृति शंगरख्खान परिषद (एसएसएसएसपी) द्वारा आयोजित इस आठ दिवसीय महोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications