जगनमोहन को घेरने की तैयारी
मुख्यमंत्री के. रौसैया ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी के नेताओं से मुलाकात के बाद कहा कि पार्टी विधायक दल की बैठक बुधवार शाम 6.30 बजे बैठक होगी।
इस बैठक के एजेंडे के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। परंतु पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर साक्षी चैनल के कार्यक्रम की निंदा की जाएगी।
रोसैया के कई करीबी मंत्रियों ने बुधवार सुबह मुख्समंत्री से मुलाकात की और उनके प्रति अपना समर्थन जताया। पार्टी नेतृत्व ने सभी 156 विधायकों से कहा है कि वे इस बैठक में शिरकत करें। इस बैठक में केंद्रीय कानून मंत्री एवं आंध्र के कांग्रेस प्रभारी वीरप्पा मोइली भी मौजूद रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications