नेताओं में सादगी चाहते हैं बर्लुस्कोनी
बर्लुस्कोनी की सरकार अगले महीने संसद में विश्वासमत का सामना करना है। समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार 74 साल के बर्लुस्कोनी ने कहा, "मेरी पार्टी (पीपुल ऑफ फ्रीडम) के भीतर कुछ सवाल खड़े हुए हैं, मैं उनसे जल्द निपटने की योजना बनाई है।"
उन्होंने कहा, "मैं सभी नेताओं से आग्रह करता हूं कि जिम्मेदारी और सादगी का परिचय दें। वे पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का सम्मान करें।"
पिछले दिनों इटली के संसद के निचले सदन के स्पीकर गियानफ्रांको फिनी ने बर्लुस्कोनी सरकार से अलग हो गए थे। इसके बाद उनकी सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। अब बर्लुस्कोनी को दिसम्बर में बहुमत साबित करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications