शरद ने नीतीश को दिया जीत का श्रेय
उन्होंने कहा कि बिहार की जीत जनता की जीत है। राजग गठबंधन की सरकार का नेतृत्व नीतीश कुमार कर रहे थे इसलिए जीत का सबसे ज्यादा श्रेय उन्हीं को जाता है।
शरद यादव ने एक सवाल पर कहा कि लालू प्रसाद यादव मंडल की राजनीति को ठीक तरह से नहीं समझते हैं। प्रदेश में राजग सरकार ने राममनोहर लोहिया की सामाजिक विषमता के साथ आर्थिक विषमता दूर करने की सोच के तहत काम किया जबकि लालू इस तरह की राजनीति को नहीं समझते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications