बिहार चुनाव : राबड़ी देवी राघोपुर, सोनपुर में पीछे
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी शुरू में अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रही थीं। लेकिन एक घंटे के ही भीतर रुझान बदल गए। फिलहाल वह अपने प्रतिद्वंद्वी सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड)के सतीश कुमार से राघोपुर में 3,000 से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं।
इसके अलावा सोनपुर विधानसभा सीट पर भी वह अपने प्रतिद्वंद्वी से 5,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications